क्या आप सुबह-सवेरे पैदल सैर पर निकलते हैं? अगर नहीं, तो जाना शुरू कर दीजिए। आप सच में हैरान रह जाएंगे कि सिर्फ आधे घंटे की मॉर्निंग वॉक आपके अंदर ताजगी भर देगी। वहीं लंबे समय से चली आ रही बीमारी में भी मॉर्निंग वॉक के फायदे हासिल होंगे। इतना ही नहीं सुबह की सैर करने से आप अपने मूड को भी खुशनुमा बना सकते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम स्टाइलक्रेज के इस खास लेख में आपको सुबह की नियमित सैर करने के कई फायदे विस्तार से बताने जा रहे हैं।

सुबह की सैर जरूरी क्यों है?

3-5 किलो वज़न कम बिना डायटिंग
घर बैठे 50 दिन की 100% आयुर्वेदिक बिना साइड इफेक्ट के Dr Nuskhe Weight loss Kit ऑर्डर करने के लिए click करें

https://chatwith.io/s/60534a7f384be

सुबह की सैर करने से जीवन शैली से संबंधित कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा सुबह सुबह घूमने के फायदे में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना भी शामिल है। वहीं देखा जाए, तो सुबह की सैर बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक शारीरिक गतिविधियों में से एक हो सकती है। क्योंकि, चलने के लिए हमें किसी विशेष कौशल, जिम या उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं सैर करना मध्यम से लेकर फुर्तीली शारीरिक गतिविधियों में शामिल है। इस कारण सुबह की सैर नींद की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही याददाश्त और सोचने व सीखने की क्षमता में भी सुधार कर सकती है। इसके अलावा सुबह की सैर चिंता के लक्षणों को भी घटा सकती है । ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सभी को सुबह की सैर को नियमित रूप से अपनाना चाहिए।

यहां अब हम सुबह सुबह घूमने के फायदे पाने के लिए की जाने वाली तैयारी के बारे में जानेंगे।

मॉर्निंग वॉक के लिए क्या क्या चाहिए?

नींद नहीं आने की समस्या, दिमागी कमजोरी, स्ट्रेस का आयुर्वेदिक उपचार Dr Nuskhe Brain Power kit मूल्य 1046rs घर बैठे ऑर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक

https://chatwith.io/s/60534a167d7c8

सुबह की सैर को निम्नलिखित चीजें आरामदायक बना सकती हैं। यह दी गई सभी जरूरी चीजें बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।

  • एक जोड़ी स्पोर्ट्स शूज
  • शॉर्ट्स या लेगिंग्स
  • शॉर्ट टी शर्ट
  • स्पोर्ट्स ब्रा (महिलाओं के लिए)
  • हेयर बैंड (महिलाओं के लिए)
  • स्पोर्ट्स वॉटर बॉटल
  • फिटबैंड (हार्ट बीट और कदमों को ट्रैक करने के लिए)

अब हम शरीर के लिए मॉर्निंग वॉक के फायदे विस्तार से जानेंगे।

मॉर्निंग वॉक के फायदे – Benefits of Morning Walk in Hindi

शारीरिक दुर्बलता, लिंग में तनाव ना होना, घर बैठे ऑर्डर करने के लिए click करें

https://cutt.ly/Cz69YRv

यहां हम क्रमवार बताने जा रहे हैं कि किन शारीरिक समस्याओं में सुबह सुबह घूमने के फायदे हासिल किए जा सकते हैं। मगर, उसके साथ ही यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि सुबह वॉक करने के फायदे केवल नीचे दी जाने वाली समस्याओं में राहत पहुंचा सकते हैं। इसे उन समस्याओं का उपचार नहीं कहा जा सकता है। किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज डॉक्टरी परामर्श पर ही निर्भर करता है।

1. गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाए

अनियंत्रित जीवनशैली और बढ़ती उम्र का एक नकारात्मक प्रभाव गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के रूप में देखने को मिल सकता है। दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। इस कारण हड्डियां पतली और कमजोर हो जाती हैं। इस वजह से हड्डियों में दर्द भी होता है। वहीं स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर हड्डियां आसानी से टूट सकती हैं। ऐसे में सबसे अधिक कूल्हे, रीढ़ और कलाई की हड्डियां प्रभावित होती हैं। वहीं एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के में स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया है कि सुबह सुबह घूमने के फायदे हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में सुबह की सैर करना ऑस्टियोपेनिया या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में सहायक हो सकता है ।

इसी तरह गठिया से संबंधित मामलों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ शारीरिक रूप से सक्रिय होने की सलाह देते हैं, जिसके लिए सुबह की सैर को उपयोगी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गठिया की समस्या को कम करने के लिए एक वयस्क को प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट तक मध्यम गति से की जाने वाली शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। इसके तहत पैदल चलना, तैरना या साइकिल चलाना जैसी गतिविधि को अपनाया जा सकता है । यही वजह है कि गठिया या कमजोर होती हड्डियों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सुबह की सैर करना एक प्रभावकारी व्यायाम साबित हो सकता है।

वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक और हर्बल दवा ( Dr. Nuskhe Weh-On WeightGainer) घर बैठे पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://cutt.ly/gz63s8z

2. डिप्रेशन से राहत दिलाए

इस समय की सबसे बड़ी बीमारियों में डिप्रेशन को गिना जाता है। इसे मूड डिसऑर्डर भी कहा जाता है, क्योंकि इसके कारण व्यक्ति का मानसिक स्तर बदलता रहता है। इसके रोगी के मन में उदासी, हानि, क्रोध या निराशा की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो रोजमर्रा के जीवन को भी प्रभावित कर सकती हैं । वहीं, इस समस्या को कम करने में सुबह की सैर प्रभावकारी हो सकती है। वहीं एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध में भी इस बात को स्वीकार किया गया है। शोध में माना गया है कि अगर डिप्रेशन के मरीज रोज 20 से 40 मिनट की सैर करें, तो उनकी स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है । इस लिहाज से डिप्रेशन की समस्या में रोजाना नियमित सुबह की सैर करना लाभकारी माना जा सकता है।

3. मधुमेह को नियंत्रित करे

मधुमेह अनियंत्रित जीवनशैली के कारण होने वाली आम बीमारियों में से एक है। वहीं अगर सुबह की सैर की जाए, तो इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार, सैर करने जैसी शारीरिक गतिविधि को अपनाने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 20 से 30 फीसदी तक कम होता है। वहीं सुबह की सैर मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम कर हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकती है। इस तरह सुबह सैर करने के फायदे मधुमेह के मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं।

ब्रैस्ट साइज बढ़ाने और स्तन टाइट करने की औषधि और मसाज ऑइल डॉ नुस्खे किट घर बैठे आर्डर करने के लिए Whatsapp लिंक पर क्लिक करें मूल्य 1247rs

https://waapp.me/wa/e6mmiF8H

4. हृदय स्वास्थ्य को सुधारे

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मॉर्निंग वॉक के फायदे मददगार हो सकते हैं। सुबह की नियमित सैर से हृदय संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं अध्ययनों से इस बात की भी पुष्टि होती है कि चलने की प्रक्रिया जितनी बढ़ाएंगे, हृदय से जुड़ी समस्याओं का जोखिम उतना ही कम करने में मदद मिल सकेगी। इस आधार पर हृदय की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सुबह की सैर करना फायदेमंद माना जा सकता है।

5. कैंसर के जोखिम को कम करे

यहां हम यह नहीं कर रहे हैं कि मॉर्निंग वॉक कैंसर का सटीक इलाज है, लेकिन विभिन्न शोधों से यह स्पष्ट होता है कि सैर करना कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। शोध बताते हैं कि प्रति सप्ताह जहां 3 घंटे की सैर स्तन कैंसर की स्थिति को बेहतर बना सकती है। वहीं प्रति सप्ताह 6 घंटे की सैर करने से कोलन कैंसर से बचाव किया जा सकता है । इसके अलावा महिलाओं से जुड़े कैंसर जैसे :- एंडोमेट्रियम कैंसर (गर्भाशय की अंदरूनी परत पर होने वाला कैंसर), अंडाशय कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के जोखिम को भी 20 से 30 फीसदी तक सुबह की सैर के माध्यम से कम किया जा सकता है । वहीं एक अन्य शोध से पता चलता है कि चलने या दौड़ने जैसी शारीरिक गतिविधि किडनी कैंसर से लड़ने में भी मदद कर सकती है ।

इसके अलावा, एक अन्य अध्ययन से भी ज्ञात होता है कि कैंसर के इलाज के दौरान होने वाले शारीरिक दर्द को कम करने में भी सैर करने के फायदे सहायक हो सकते हैं। इस तरह सुबह घूमने के फायदे कैंसर के जोखिम को कुछ हद तक कम करने में मददगार माने जा सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है। इसलिए सुबह की सैर केवल कैंसर के डॉक्टरी इलाज को प्रभावी बनाने में मदद कर सकती है। इस समस्या का पूर्ण इलाज डॉक्टरी सलाह पर ही निर्भर करता है।

// If comments are open or we have at least one comment, load up the comment template.