आखिरकार हमारा समाज मानसिक स्वास्थ्य और रोगों के बारे में खुलकर बात कर रहा है। लोग अपनी समस्या को सामने आकर बता रहे हैं और जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल मदद भी ले रहे हैं। लेकिन फिर भी कई बार हम समझ नहीं पाते कि हमारी मदद कौन करेगा। हमारे मानसिक रोग के लिए किसकी मदद चाहिए- मनोचिकित्सक की या मनोवैज्ञानिक की?

ये दोनों ही मानव मस्तिष्क को पढ़ते हैं, भावनाओं, विचारों और बर्ताव की स्टडी करते हैं। फिर भी दोनों का काम करने का एरिया बिल्कुल अलग है। हम आपको बताते हैं कि आपको कब किसकी मदद चाहिए होती है।

दोनों में क्या समानता है?

मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक दोनों ही मानसिक समस्या से जूझ रहे मरीजों को देखते हैं। दोनों ही मानव दिमाग की कार्यप्रणाली को समझते हैं। यही कारण है कि लोग अक्सर मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं।

तो जानते हैं मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक में अंतर क्या है

मनोवैज्ञानिकों में मनोचिकित्सक के मुकाबले मनुष्य के दिमाग और मनुष्य के बर्ताव की ज्यादा गहरी समझ होती है।

मनोवैज्ञानिकों और मनोचिकित्सक दोनों आपकी मदद के लिए हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

मनोवैज्ञानिक बनने के दो तरीके होते हैं, साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन करने के बाद आप या तो psyD यानी डॉक्टर ऑफ साइकोलॉजी या फिर Ph.D. यानी डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी करते हैं।
मनोवैज्ञानिक साइकोलॉजी की थ्योरी, विकासात्मक मनोविज्ञान और ह्यूमन साइकोलॉजी की जानकारी रखते हैं।

वहीं दूसरी ओर, मनोचिकित्सक मेडिकल कॉलेज के बाद MD करते हैं। इसके बाद चार साल का रेसीडेंसी प्रोग्राम होता है और उसके बाद आप मनोचिकित्सक बनते हैं। मनोचिकित्सा में साइकोपैथी और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी होती है।

सबसे बड़ा अंतर दोनों की मूल्यांकन की तकनीक और इलाज के तरीके में होता है। दोनों ही अपने मरीज की मनोस्थिति को क्लीनिकल इंटरव्यू और टेस्टिंग के द्वारा ही समझते हैं।

साइकोथेरेपी, जो एक मनोवैज्ञानिक करता है, उसमें व्यक्ति की भावनात्मक समस्याओं का निवारण होता है। इसके लिए मनोवैज्ञानिक अपनी ह्यूमन बेहवियर की समझ का प्रयोग करते हैं। साइकोथेरेपी के दौरान आप मनोवैज्ञानिक से बात करते हुए खुद को समझ पाती हैं, जिससे आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार खुद-ब-खुद होता है।

वहीं ठीक इससे उलट, मनोचिकित्सक मानसिक रोगों का इलाज करते हैं। ऐसे रोग जो न्यूरोलॉजिकल सिस्टम में होते हैं। इसके लिये वे दवा का उपयोग करते हैं। मानसिक समस्या जैसे अवसाद, एंग्जायटी या तनाव का इलाज दवाओं के माध्यम से जल्दी हो सकता है। और इन दवा के लिए आपको मनोचिकित्सक की जरूरत पड़ेगी।

ऐसा कहना ठीक होगा कि दोनों के काम करने का तरीका अलग है, लेकिन अंततः दोनों ही आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करते हैं।

आपकी समस्या का समाधान मनोवैज्ञानिक के पास है या मनोचिकित्सक के पास, यह जानने के लिए आपको उन्हीं से मिलना होगा। आपकी समस्या का इलाज कौन करेगा यह आपको एक मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक ही बता सकता है।

यह अच्छी बात है कि मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ती जागरूकता के कारण आप अपने फोन की एक क्लिक से किसी भी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद ले सकती हैं। किसी भी समस्या का पहला कदम है समस्या को समझना, उसका इलाज तो बाद का कदम होता है। सही तरीका है कि आप दोनों में से किसी एक से अपॉइंटमेंट तय करें और फिर वह खुद आपको बता देंगे कि आपको क्या ट्रीटमेंट की आवश्यकता है।

अंत मे सबसे जरूरी है आपका पहला स्टेप जो है समस्या को पहचानना। जब आप यह स्वीकार करते हैं कि आपको मदद की जरूरत है, आप इलाज का पहला कदम उठा चुके होते हैं।

वजन घटने की आयुर्वेदिक उपचार औषधि किट घर बैठे आर्डर करने के लिए क्लिक करें मूल्य 997rs

अनियमित पीरियड्स- अनियमित या लंबे समय तक दर्द के साथ पीरियड्स का रहना PCOS का सबसे आम संकेत है. जैसे, साल में 9 पीरियड्स से कम होना, दो पीरियड्स के बीच में 35 दिनों से ज्यादा का अंतराल और असामान्य रूप से बहुत ज्यादा पीरियड होना.

महिलाओं में सफ़ेद पानी (प्रमेह) की समस्या को दूर करने की आयुर्वेदिक डॉ नुस्खे नारी यौवन पाक किट मूल्य आर्डर करने के लिए क्लिक करें

https://chatwith.io/s/60d476b90c894

*अब आ गया है दिमाग के लिए*👇
*#BrainPrash* *ब्रेन प्राश*👇
*👇
*बादाम, अखरोट, केसर, कद्दू के बीज, ब्राह्मी, नारियल तेल से युक्त*
*घर बैठे ऑर्डर करने के लिए क्लिक* करें *मूल्य 777₹*👇

https://cutt.ly/vn5hVYV

https://cutt.ly/vn5hVYV

वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक और हर्बल दवा ( *Dr. Nuskhe Weh-On WeightGainer*) घर💪 बैठे पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://chatwith.io/s/60d47a595b75e

गंजे होने से बचने के लिए , लम्बे व घने बालो को पाने के लिए डॉ. नुस्खे केश आरोग्य तेल अभी पाने के दिए हुए लिंक पर क्लिक करे या कॉल करे Whatsapp 8860680901 https://chatwith.io/s/60d47aacd0be3

अपनी बिमारियों का आयुर्वेदिक समाधान और औषधि घर बैठे पाने के लिए पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chatwith.io/s/60d47b2e237d6

// If comments are open or we have at least one comment, load up the comment template.